चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह, कृषि विश्वविद्यालय ने दी कृषि सलाह

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने जारी की मौसम आधारित कृषि सलाह

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– भारत मौसम विज्ञान विभाग से प्राप्त पूर्वानुमान के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रही चक्रवाती स्थिति के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में 25 अक्टूबर से वर्षा की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में 28 और 29 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा हो सकती है। इसे देखते हुए किसानों को फसलों की सुरक्षा, खेतों से अतिरिक्त पानी की निकासी और पशुओं को सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में वर्षा की संभावना

25 अक्टूबर को बस्तर, दंतेवाड़ा और सुकमा में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। बालोद, धमतरी, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद, दुर्ग, राजनांदगांव सहित कई जिलों में भी भारी से बहुत भारी वर्षा हो सकती है। 26 अक्टूबर को दुर्ग, बालोद, राजनांदगांव, कांकेर, कोंडागांव, बिलासपुर, बेमेतरा, बस्तर सहित विभिन्न जिलों में भारी से बहुत भारी वर्षा की संभावना है। 27 अक्टूबर को दक्षिण छत्तीसगढ़ के अनेक स्थानों पर वर्षा हो सकती है। वहीं, 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों में वर्षा होने तथा कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

किसान अभी कटाई और बुवाई में बरतें सावधानी

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि पकने की अवस्था में पहुंच चुकी धान, दलहन एवं तिलहन फसलों की कटाई फिलहाल दो से चार दिन तक टालें। जिन किसानों ने कटाई कर ली है, वे फसल को जल्द से जल्द सुरक्षित एवं ढके हुए स्थान पर रखें। खेतों में जलभराव से बचने के लिए अतिरिक्त पानी की निकासी की व्यवस्था करें। खेतों की नियमित निगरानी करें और कीट या रोग के लक्षण दिखाई देने पर मौसम साफ होने के बाद ही उचित कीटनाशक या कवकनाशक का छिड़काव करें। उतेरा फसल के रूप में तिवरा और अलसी की बुवाई कुछ दिनों के लिए टालने तथा रबी फसलों की बुवाई नवंबर के प्रथम सप्ताह से शुरू करने की सलाह दी गई है।

सब्जियों, फलों और पशुओं की सुरक्षा जरूरी

तेज हवा और वर्षा की आशंका को देखते हुए लौकी, करेला जैसी लता वाली सब्जियों को सहारा दें। जिन केले के पौधों में फूल या फल आ चुके हैं, उन्हें बांस से सहारा देकर गिरने से बचाएं। खेतों और बगीचों में जल निकासी सुनिश्चित करें। ओलावृष्टि की आशंका वाले क्षेत्रों में उपलब्धता के अनुसार ओलावृष्टिरोधी जाली का उपयोग करें। पशुओं को सूखे एवं सुरक्षित स्थान पर रखें, उनके लिए चारे और स्वच्छ पानी की व्यवस्था करें तथा वज्रपात के दौरान पेड़ों के नीचे आश्रय लेने से बचें।

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय ने किसानों से अपील की है कि वे मौसम पूर्वानुमान पर लगातार नजर रखें तथा कृषि वैज्ञानिकों द्वारा जारी सलाह का पालन करें। समय रहते आवश्यक सावधानियां अपनाकर चक्रवाती तूफान और संभावित भारी वर्षा से फसलों, उद्यानिकी उत्पादन एवं पशुधन को होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद सहित कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट! 28-29 अक्टूबर को बारिश और तेज हवाओं की आशंका, कलेक्टर ने दिए सतर्कता के निर्देश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल