मौत बनकर दौड़ा ट्रक! स्कूटी सवार मां-बेटी की दर्दनाक मौत, 9 साल की मासूम ने अस्पताल में तोड़ा दम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां-बेटी की जान चली गई। स्कूटी से रायपुर शहर की ओर आ रहीं मां-बेटी को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय बेटी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद चौक पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे में शामिल ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, टेमरी गांव निवासी गंगा साहू (35 वर्ष) और उनकी बेटी रितिका साहू (9 वर्ष) दोनों स्कूटी पर सवार होकर रायपुर शहर की ओर आ रही थीं। इसी दौरान दोपहर में VIP चौक के पास ट्रक क्रमांक MH15EG7219 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर से दोनों ट्रक के नीचे आ गए और मां-बेटी गंभीर रूप से घायल हो गये। दुर्घटना में गंगा साहू ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

अस्पताल में भी नहीं बच सकी 9 साल की मासूम

हादसे में गंभीर रूप से घायल रितिका साहू को उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि बच्ची की भी मौत हो गई। एक ही हादसे में मां और बेटी की मौत की खबर से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

ट्रक चालक गिरफ्तार, हादसे की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। बताया जा रहा है पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

VIP रोड पर पहले भी हो चुके हैं गंभीर हादसे

VIP चौक और VIP रोड पर सड़क दुर्घटनाओं का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी इस मार्ग पर ट्रकों की चपेट में आने से गंभीर हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों की जान गई है। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को लेकर स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किए जाने की बात भी सामने आई है।

ताजा हादसे ने एक बार फिर VIP रोड पर यातायात सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए संबंधित विभाग क्या कदम उठाते हैं, ताकि सड़क पर सफर करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं! थार ने स्कूटी सवार भाई-बहन को कुचला, दोनों की मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल