तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों के झुंड को कुचला, 18 मवेशियों की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-रायपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रक ने मवेशियों की झुंड को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में 18 मवेशियों की मौत हो गई है, जबकि छह मवेशी घायल हुए हैं। घायल मवेशियों का गौ सेवकों ने इलाज कराया। साथ ही आरोपी चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया है। घटना बिलासपुर के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह धूमा सिलपहरी में नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत होने की खबर गौ सेवकों को मिली। इसके बाद तुरंत गौ सेवक घटनास्थल पहुंचे। बताया जा रहा है कि रायपुर से बिलासपुर बाईपास होते हुए जांजगीर-चांपा के लिए बने नेशनल हाईवे में बैठे मवेशियों को तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने कुचल दिया है। इस हादसे में 18 मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, छह मवेशी घायल पड़े थे। गौ सेवकों ने घायल मवेशियों का इलाज कराया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गौठान योजना पर उठ रहे सवाल

राज्य शासन ने मवेशियों को रखने के लिए शहर से लेकर गांव तक गौठानों का निर्माण किया है। इसका उद्देश्य मवेशियों की सुरक्षा करना और उन्हें गौठान में सुरक्षित जगह देना है। लेकिन, मवेशियों के गौठानों के बजाए सड़क पर बैठने से योजना के क्रियान्वयन पर ही सवाल उठ रहा है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल