घुमाने के बहाने पत्नी को नदी के पुल पर ले गया पति, फिर दे दिया धक्का; अगले दिन मिला शव

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी को घुमाने के बहाने शिवनाथ नदी के पुल पर ले जाकर नीचे धकेल दिया। घटना के बाद महिला की तलाश शुरू की गई, लेकिन रात में उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह गोताखोरों ने नदी से उसका शव बरामद किया। पुलिस ने मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पत्नी को नदी में धकेलने की बात स्वीकार की है। मामला राजनांदगांव 

जानकारी के अनुसार, स्टेशन पारा निवासी मयूर मेश्राम (24) की शादी करीब डेढ़ साल पहले नीलम (21) से हुई थी। दोनों के बीच आए दिन पारिवारिक विवाद होता रहता था। 21 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे मयूर अपनी पत्नी को बाइक से घुमाने के बहाने घर से लेकर निकला था। दोनों शिवनाथ नदी के पुल के पास पहुंचे, जहां किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हो गया। इसी दौरान आरोपी ने पत्नी को पुल से नीचे नदी में धकेल दिया।

नदी में गिरने के बाद नीलम गहरे पानी में चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के लोग परेशान हो गए और मामला पुलिस तक पहुंचा। सूचना मिलते ही पुलिस ने गोताखोरों की मदद से महिला की तलाश शुरू कराई, लेकिन रात का अंधेरा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। अगले दिन सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की गई। काफी तलाश के बाद करीब 11:30 बजे गोताखोरों ने नदी से नीलम का शव बरामद किया।

पत्नी की कच-कच से परेशान होने की बात कही

पुलिस पूछताछ में आरोपी पति मयूर ने बताया कि उसकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहती थी और वह अक्सर विवाद करती थी। आरोपी के मुताबिक, इससे परेशान होकर वह पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। इसी इरादे से वह उसे नदी के पुल पर ले गया और विवाद के दौरान नीचे धकेल दिया।

परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के परिजनों के अनुसार, नीलम और मयूर के बीच अक्सर पारिवारिक विवाद होता था। घटना के बाद परिजनों ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी पति के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

प्रेम विवाह के बाद युवक की मौत: पुलिस ने पत्नी को किया गिरफ्तार, जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल