अभनपुर ब्रेकिंग: 30 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जुटी जांच में

मौत के कारणों का फिलहाल पता नहीं चला , घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में 30 वर्षीय युवक की आत्महत्या का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। फिलहाल युवक के इस कदम के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम चंडी में रोशन साहू पिता रोहित साहू ने आज रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोपहर में उसका शव फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही अभनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले से जुड़ी जानकारी जुटाने में लग गई।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है तथा सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी स्थिति

फिलहाल अभनपुर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की जांच और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों का खुलासा हो सकेगा। मामले में पुलिस की ओर से विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

अभनपुर ब्रेकिंग: पत्नी और बेटे के बीच आपत्तिजनक संबंध के आरोप, गुस्साए बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल