स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, स्कॉर्पियो के उड़े परखच्चे

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर की आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार 6 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 8 बजे कसडोल नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी पांच पुरुष और एक महिला स्कॉर्पियो वाहन से रायपुर में आयोजित सत्संग कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। वे बलौदाबाजार-रायपुर मुख्य मार्ग पर मल्लिन नाला के पास पहुंचते ही स्कॉर्पियो का अगला बायां टायर अचानक फट गया। इससे वाहन अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन में बुरी तरह फंस गया, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही लवन पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को तत्काल बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दो गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए लवन स्थित उन्नत चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया है, जबकि चार अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस का कहना है कि तेज रफ्तार और टायर फटने को हादसे का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Ihl8c6n3whwBoOjrVkYYRS

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रक-स्कॉर्पियो की जोरदार भिड़ंत: 5 की मौत, 2 आर्मी जवान भी शामिल, एक की आठ दिन पहले हुई थी शादी, गुस्साए लोगों ने किया सड़क जाम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button