सूचना : नवापारा के इन क्षेत्रों को छोड़कर पूरे शहर में बिजली आपूर्ति रहेगी बंद, नवापारा-राजिम सहित ये फीडर भी होंगे प्रभावित
आसपास के गांवों में भी बिजली रहेगी बंद

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा नगर में दीपावली से पहले बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए विद्युत विभाग द्वारा रखरखाव कार्य किया जा रहा है। इसके चलते कल दिनांक 31/10/2026 दिन शनिवार को कुछ इलाकों को छोड़कर सम्पूर्ण नवापारा शहर में करीब 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कल दिनांक 31/10/2026 दिन शनिवार को 33/11 kv उपकेंद्र पारागांव में दीपावली पूर्व मेंटेनेंस कार्य हेतु निकलने वाले समस्त 11 केवी फीडर की विद्युत आपूर्ति 10:00 बजे से 4:00 बजे तक बंद रहेगा। जिसमें 11केवी फीडर, 11 kv पारागांव फीडर, 11kv टाउन फीडर, 11kv राजिम फीडर, 11kv गंज रोड फीडर, 11kv हाई टेक फीडर, 11केवी चंपारण फीडर, 11केवी पोंड फीडर, 11केवी अटल ज्योति फीडर और अन्य भी फीडर जो इस उपकेंद्र में आते है वे सभी प्रभावित रहेंगे।
विभाग ने बताया कि शीतलापारा और सिन्धी कालोनी के कुछ क्षेत्रों को छोड़ कर सम्पूर्ण नवापारा क्षेत्र में बिजली प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार समय में बदलाव किया जा सकता है।
राजिम फीडर – प्रभावित क्षेत्र कुटीपारा पारागांव,बिजली ऑफिस के सामने, छानु पोहा मिल, जिओ पेट्रोल पंप,दमानी पेट्रोल पंप,अथर्व डायग्नॉस्टिक,मैडम चौक,राजिम रोड,यश पर्बोइलिंग,महादेव मोटर्स तक।
11KV चंपारण फीडर – नवागांव, लखना, कोलियरी, चंपारण, जिसमें आने वाले समस्त उपभोक्ता प्रभावित रहेंगे।इसी तरह पारागांव, छाटा, पोंड क्षेत्र भी प्रभावित रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











