त्योहारी सीजन में मिलावट पर सख्ती, चांदी वर्क विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन जांच, जांच के बाद होगी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)रायपुर :– त्योहारी सीजन में आम नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने तथा मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक दीपक कुमार अग्रवाल (आईएएस) ने त्योहारी सीजन को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों के नियमित एवं सघन निरीक्षण के निर्देश दिए हैं। साथ ही मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण तथा विक्रय में संलिप्त निर्माताओं, विक्रेताओं एवं थोक व्यापारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने रायपुर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र गोलबाजार में मिठाइयों को आकर्षक बनाने के लिए उपयोग किए जाने वाले चांदी वर्क (सिल्वर लीव्स) की गुणवत्ता की जांच के लिए विभिन्न प्रतिष्ठानों में निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की।

8 पैकेट जब्त

जांच के दौरान गोलबाजार स्थित फर्म लक्मन दास सेल्स से अनूप ब्रांड सिल्वर लीव्स का विधिक नमूना लिया गया। इसी प्रकार न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शक्ति ब्रांड एवं श्री ब्रांड सिल्वर लीव्स के विधिक नमूने लिए गए। जांच के दौरान प्रतिष्ठान से श्री ब्रांड सिल्वर लीव्स के 8 पैकेट भी जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त मेसर्स दौलत राम दीवान से शाही ब्रांड सिल्वर लीव्स का विधिक नमूना लिया गया। वहीं न्यू राम कृष्ण एजेंसी से शुभ ब्रांड सिल्वर लीव्स का नमूना लेकर जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया।

इस प्रकार खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न ब्रांड के चांदी वर्क के कुल 5 विधिक नमूने संग्रहित किए गए तथा 8 पैकेट जब्ती की कार्रवाई की गई। संग्रहित नमूनों की प्रयोगशाला में गुणवत्ता एवं निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुरूप जांच की जाएगी।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के अनुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

एनसीबी और खाद्य एवं औषधि प्रशासन की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकल स्टोर्स का किया निरीक्षण, 4 को कारण बताओ नोटिस जारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल