ओवरब्रिज से गिरकर 21 वर्षीय युवती की मौत, हादसा या आत्महत्या की आशंका?, जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– ओवरब्रिज से गिरकर एक 21 वर्षीय युवती की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हादसे और आत्महत्या, दोनों आशंकाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मामला दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान पूनम अहिरवार, निवासी अटल आवास, शिवाजी नगर खुर्सीपार के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, पूनम बुधवार सुबह टहलने के लिए घर से निकली थी। कुछ समय बाद परिवार को उसकी मौत की सूचना मिली। वह पावर हाउस ओवरब्रिज तक कैसे पहुंची और वहां किन परिस्थितियों में नीचे गिरी, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना की सूचना मिलते ही छावनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव को मरचुरी में रखवाया गया।

मिर्गी की बीमारी का चल रहा था इलाज

बताया जा रहा है कि पूनम मिर्गी की बीमारी से पीड़ित थी और उसका इलाज चल रहा था। परिजनों के मुताबिक, उसे पहले अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था और एम्स में भी उपचार कराया जा रहा था। हालांकि, घटना के समय उसकी तबीयत कैसी थी और क्या उसे कोई दौरा पड़ा था, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

हादसा या आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

घटना के बाद यह सवाल उठ रहा है कि युवती ओवरब्रिज से दुर्घटनावश नीचे गिरी या उसने जानबूझकर छलांग लगाई। फिलहाल किसी भी संभावना की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस घटना से पहले की गतिविधियों, परिस्थितियों और अन्य संबंधित तथ्यों की जानकारी जुटा रही है। पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, युवक-युवती की मौत, एक युवती घायल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल