नवापारा ब्रेकिंग: जगन्नाथपुरी दर्शन करने गया था पंचायत सचिव का परिवार, मकान का ताला तोड़कर जेवरात चोरी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा इलाके में चोरी की वारदात सामने आई है, जहां सूने मकान को निशाना बनाकर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार के साथ जगन्नाथपुरी दर्शन करने गए पंचायत सचिव के घर का मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने आलमारी में रखे जेवर चोरी कर लिए। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जौंदा का है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम जौंदा निवासी मोहन लाल साहू ग्राम बनचरौदा में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि 21 अक्टूबर 2026 को वह अपने परिवार के साथ घर में ताला लगाकर जगन्नाथपुरी दर्शन करने गए थे। इस दौरान 23 अक्टूबर को उनके चाचा टिकुराम साहू ने फोन कर सूचना दी कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है।

सूचना मिलने के बाद मोहन लाल साहू 26 अक्टूबर को घर पहुंचे। अंदर जाकर देखा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने आलमारी को तोड़कर उसके लॉकर में रखे सोने की एक अंगूठी, सोने के दो जोड़ी टॉप्स और चांदी की दो जोड़ी पायल चोरी कर ली थी। चोरी गए आभूषणों की कुल कीमत लगभग 43 हजार रुपये बताई गई है।

File Photo

पीड़ित ने बताया कि घर लौटने के बाद सामान का मिलान करने पर चोरी का पता चला। इसके बाद 26 अक्टूबर को थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा पुलिस की कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल