नवापारा पुलिस की कार्रवाई : चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की बाइक बरामद की है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी योगेश्वर साहू निवासी परसट्ठी थाना मगरलोड जिला धमतरी ने थाना गोबरा नवापारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 21 अप्रैल 2026 की रात अपने पिता का इलाज कराने संजीवनी अस्पताल नवापारा आया था। अस्पताल के सामने उसने अपनी एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LG 3920 खड़ी की थी। इलाज के बाद बाहर आने पर बाइक गायब मिली, जिसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था।

मोटरसाइकिल को छिपाकर रखा था 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 130/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की। मामले की जांच के दौरान 21 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि अशोक यादव नामक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल को छिपाकर अपने पास रखा है और बीच-बीच में उसका उपयोग कर रहा है।

सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी अशोक यादव ने मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG 04 LG 3920, कीमत लगभग 15 हजार रुपये, बरामद कर जप्त किया।

गिरफ्तार आरोपी अशोक यादव पिता स्वर्गीय महेश यादव उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 8 यादवपारा गोबरा नवापारा जिला रायपुर का निवासी है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

दिनदहाड़े चाकूबाजी कर लूटपाट, फिर शराब दुकान में कर रहे थे पार्टी; नवापारा पुलिस ने दबोचे 3 बदमाश, एक नाबालिग शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button