बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, गांव में सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक का शव घर के अंदर फंदे पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की और मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक निर्मल पटेल पिता सुदामा पटेल (38 वर्ष) ग्राम जोधरा का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि शनिवार दोपहर करीब 3 बजे मोहल्ले के लोगों ने घर के भीतर देखा तो निर्मल पटेल का शव कमरे में म्यार से रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। घटना की सूचना तत्काल पचपेड़ी थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कमला पुसाम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को घर में सुरक्षित रखवाया। रविवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मस्तूरी भेजा जाएगा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
होटल के बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, मोबाइल में मिला सुसाइड नोट, जांच में जुटी पुलिस











