चाकू की नोक पर 3 साल की मासूम को ले जाने कोशिश! बचाने पहुंची दादी की चाकू मारकर हत्या

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– एक युवक ने तीन साल की मासूम बच्ची को चाकू की नोक पर ले जाने का प्रयास किया। बच्ची को बचाने के लिए बीच-बचाव करने पहुंची उसकी दादी पर आरोपी ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामला बिलासपुर जिले के सकरी थाना क्षेत्र का है।

बच्ची को चाकू की नोक पर लेने का आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे ग्राम मेंड्रा में पानी टंकी के पास स्थित काली यादव के घर की है। आरोप है कि प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू (25 वर्ष) ने पूर्व रंजिश के चलते घर में मौजूद तीन साल की मासूम बच्ची के गले पर चाकू रख दिया और उसे अपने साथ ले जाने की कोशिश की। मासूम बच्ची की जान खतरे में देखकर उसकी दादी राजकुमारी यादव पति दिलहरन यादव, उसे बचाने के लिए आगे आईं। इसी दौरान आरोपी ने उनके पेट और सीने पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में राजकुमारी यादव गंभीर रूप से घायल हो गईं।

अस्पताल में तोड़ा दम

घटना के बाद घायल राजकुमारी यादव को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोटों के चलते उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की खबर फैलते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी प्रशांत शुक्ला उर्फ सोनू को पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मामले में जांच पूरी होने के बाद ही घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

8 साल के मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर छोड़कर भागे आरोपी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल