भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार 3 युवकों को कुचला, सड़क पर बिखरे शव

टक्कर के बाद बाइक को करीब 30 फीट तक घसीटता रहा ट्रक, हादसे के बाद चालक फरार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रक ने एक ही बाइक पर सवार तीनों युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक बाइक को कई फीट तक घसीटता हुआ ले गया। तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घटना बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना क्षेत्र के जूनापारा पुलिस चौकी के पास तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर के बाद ट्रक बाइक को काफी दूर तक घसीटता रहा, जिससे बाइक में सवार युवक भी करीब 25-30 फीट तक घसीटते रहे। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गंभीर चोट लगने से तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर जाम की स्थिति रही। सूचना मिलते ही जूनापारा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात व्यवस्था बहाल कराई।

मृतकों की पहचान नहीं

पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मर्चुरी भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों में संपर्क कर मृतकों की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास और मुख्य मार्गों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस आसपास के ढाबों और अन्य स्थानों पर भी ट्रक की तलाश कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही फरार चालक की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

लहराकर फुटपाथ में चढ़ी कार, अंदर बैठे युवक-युवती करते रहे रोमांस, लोगों का फूटा गुस्सा, वीडियो हुआ वायरल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button