तेज रफ्तार पिकअप ने 7 साल की मासूम को कुचला, सड़क पर दोबारा चढ़ाया वाहन; मौके पर दर्दनाक मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क पार कर रही बच्ची को तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश में बच्ची को दोबारा कुचल दिया, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया, जिसे स्थानीय लोगों की सतर्कता से पिकअप को पकड़ लिया गया। घटना जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है।

सड़क पार करते समय हुआ हादसा

मृत बच्ची की पहचान डोंगादरहा (पुजारी पारा) निवासी मुक्तेश्वर सिदार की 7 वर्षीय बेटी सुकृता बाई के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप क्रमांक JH 01 EX 9288 संबलपुर से टमाटर लेने लुड़ेग की ओर जा रही थी। इसी दौरान लावाकेरा से कोतबा की ओर आते समय चालक ने सड़क पार कर रही सुकृता को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बच्ची उछलकर सड़क पर दूर जा गिरी।

आरोप है कि चालक ने वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश में पिकअप से बच्ची को दोबारा कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ी पिकअप

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए फरार पिकअप का पीछा किया और कोतबा के बैगाबहार के आसपास वाहन को रोक लिया। घटना की सूचना मिलते ही कोतबा पुलिस मौके पर पहुंची और पिकअप को जब्त कर चौकी ले आई। पुलिस ने आरोपी चालक और वाहन को पुलिस चौकी कोल्हेनझरिया (थाना तुमला) के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर अपराध पंजीबद्ध किया है और चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई।

पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया गया। मासूम की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, 200 मीटर तक घिसटी बाइक; भाई-बहन समेत 3 की दर्दनाक मौत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल