टांगी से पत्नी की बेरहमी से हत्या… मौत की झूठी कहानी रच दफन कर दिया शव, शक में बहन ने खुदवाया कब्र, फिर खुला खौफनाक सच

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली वारदात सामने आई है। चरित्र पर संदेह ने एक पति को इस कदर अंधा कर दिया कि उसने टांगी से वार कर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मौत को हादसा बताने के लिए खाट से गिरने की झूठी कहानी गढ़ी और परिजनों को गुमराह कर शव दफन भी करवा दिया। लेकिन बहन के मन में उठे शक ने कब्र में दफन इस खौफनाक राज को बाहर ला दिया। कब्र से शव निकलवाकर कराए गए पोस्टमार्टम में हत्या की पुष्टि हुई। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कब्र से बाहर आया हत्या का राज

मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम खजूरबहार का है। जानकारी के मुताबिक, 52 वर्षीय पार्वती बाई का विवाह गांव के 62 वर्षीय मुखलाल राम उर्फ सुखलाल राम से हुआ था। 6 नवंबर की शाम पार्वती की बहू ने उसकी छोटी बहन सीता बाई को फोन कर मौत की सूचना दी।

अगले दिन जब सीता बाई गांव पहुंची तो बहन का शव घर के कमरे में पड़ा था। उसके सिर और माथे पर गंभीर चोट के निशान थे। शरीर से खून भी निकला हुआ था। पति मुखलाल ने बताया कि पार्वती खाट से गिर गई थी, जिससे सिर में चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई।

आरोपी की बात पर भरोसा कर परिजनों और समाज के लोगों ने 7 नवंबर को शव दफन कर दिया। लेकिन कुछ समय बाद सीता बाई को बहन की मौत की परिस्थितियों पर संदेह हुआ। उसने 20 नवंबर को कुनकुरी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और मामले की जांच की मांग की।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोली पोल

शिकायत के बाद पुलिस ने मर्ग जांच शुरू की। गवाहों के बयान दर्ज किए गए और कानूनी प्रक्रिया पूरी कर कब्र से शव बाहर निकलवाया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की प्रकृति हत्यात्मक बताई गई। इसके बाद पुलिस का शक गहरा गया और खाट से गिरने की कहानी की सच्चाई सामने आने लगी।

पूछताछ में पति ने कबूला जुर्म

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मुखलाल राम से पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। 6 नवंबर को दोपहर करीब 12.30 से 1 बजे के बीच उसने पत्नी को किसी व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने का दावा किया। इसी बात से गुस्से में आकर उसने घर में रखे टांगी के पासे से पार्वती के सिर, माथे और सीने पर दो-तीन वार कर दिए। गंभीर चोटों के कारण पार्वती की मौत हो गई।

हत्या के बाद आरोपी ने वारदात छिपाने के लिए पत्नी के खाट से गिरने की झूठी कहानी सुनाई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घर से बांस के बेंट वाला लोहे का टांगी बरामद कर जब्त किया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद मुखलाल राम को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

घर के भीतर मिली महिला की लाश, कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल