घर के भीतर मिली महिला की लाश, कुल्हाड़ी से हत्या की आशंका, पति से पूछताछ कर रही पुलिस

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जांच में पति-पत्नी के बीच विवाद के बाद पति द्वारा कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामला सूरजपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
विवाद के बाद खूनी वार की आशंका
जानकारी के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद की बात कही जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि विवाद के बाद पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि, हत्या की वास्तविक वजह और घटनाक्रम की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
फॉरेंसिक टीम जुटा रही साक्ष्य
मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। टीम मौके से साक्ष्य जुटाकर घटना की परिस्थितियों का पता लगाने में लगी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मृतका के पति हो हिरासत में लेकर पूछताछ रही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











