फिंगेश्वर स्वास्थ्य केंद्र में हंगामा, डॉक्टर से गाली गलौज का विडियो वायरल, अधिकारी कर्मचारी बैठे धरने पर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- जिले के फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बीती रात ऑन ड्यूटी डॉक्टर से गाली गलौच का मामला सामने आया है । जहां मरीज का सही इलाज नहीं करने को लेकर स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर पर निजी क्लीनिक संचालक द्वारा आरोप लगाकर गाली गलौच की गई। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। मामले में फिंगेश्वर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

बताया जा रहा है कि डॉक्टर विपिन लहरे द्वारा जहर सेवन करने वाले मरीज का प्रांम्भिक इलाज कर रेफर कर दिया गया। इसी बात को लेकर फिंगेश्वर में ही निजी क्लीनिक संचालन करने वाले हरीश हरित द्वारा डॉक्टर से पहले बहस किया गया, फिर मारने हाथ उठाया और अश्लील गालियां दी गई। मामले में पीड़ित डॉक्टर ने रात को फिंगेश्वर थाने पहुंच शिकायत दर्ज कराई, साथ में हरीश हरित के करतूत की वीडियो भी दी गई है। 

गिरफ्तार करने की कर रहे मांग

फिंगेश्वर पुलिस ने इस मामले में बी एन एस 296 व चिकित्सक प्रिवेंशन एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।  घटना के बाद स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों में आक्रोश है। हरीश हरित की गिरफ्तारी की मांग को लेकर डॉक्टर भी लामबद्ध हो गए है। वहीं घटना के बाद से फिंगेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के BMO , डॉक्टर व नर्स धरने पर बैठ गए है। निजी क्लिनिक के संचालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है।

डॉक्टर्स, और मेडिकल स्टाफ की मांग है, कि शराब के नशे में उत्पात और डॉक्टरों से गाली गलौच करने वाले निजी क्लीनिक संचालक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और और डॉक्टर्स और मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा की व्यवस्था की जाए।

वीडियो

 

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

यह खबर भी जरुर पढ़े

गरियाबंद ब्रेकिंग : नवजात शिशु मामले में छुरा के श्री संकल्प हॉस्पिटल का अनुज्ञा पत्र निलंबित, कलेक्टर के निर्देश पर हुई कार्रवाही

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल