नवापारा ब्रेकिंगः युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, त्योहार में माँ ने खोया इकलौता बेटा, पुलिस जुटी जांच में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– गोबरा नवापारा से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही नवापारा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, घटना रायपुर जिले के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 16 स्थित सोमवारी बाजार, रामजानकी मंदिर के पीछे की है। यहां हिमांशु ध्रुव नामक किशोर अपनी मां चमेली ध्रुव के साथ रहता था। बताया जा रहा है कि हिमांशु टाइल्स लगाने का काम कर परिवार के खर्च में सहयोग करता था।

आज शुक्रवार दोपहर करीब 12 से 2 बजे के बीच हिमांशु ने अपने घर के अंदर गमछे से फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों और आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची नवापारा पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। 

बताया जा रहा है कि हिमांशु अपने परिवार का इकलौता बेटा था। जन्माष्टमी के त्योहार के दिन हुई इस घटना से परिवार में दुख का माहौल है। उसकी माँ का रो-रो कर बुरा हाल है।

आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं

समाचार लिखे जाने तक पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे की वजह फिलहाल अज्ञात है। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

सीजी प्रयाग न्यूज को पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों के सामने आने की उम्मीद है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा ब्रेकिंग: सड़क पर अचानक सामने आई गाय, बचाने के प्रयास में बाउंड्रीवाल से टकराई कार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button