बाथरूम में नहाती लड़कियों का बनाया वीडियो, दोस्तों को भेजा, नाबालिग समेत तीन युवक गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– महिलाओं और युवतियों की निजता को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। एक नाबालिग लड़के पर बाथरूम में नहाते समय चार लड़कियों का चोरी-छिपे वीडियो बनाने का आरोप है। नाबालिग ने ये वीडियो अपने दो दोस्तों को भेज दिए। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र का है।

मोबाइल चेक करने पर सामने आया मामला

पुलिस के मुताबिक, मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़िता को शक होने पर लक्की तंगील का मोबाइल फोन चेक किया। इस दौरान उसे अपने साथ-साथ मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो मिले। इसके बाद पीड़िता ने गोल बाजार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

बताया जा रहा है कि वीडियो एक नाबालिग द्वारा बनाए गए थे और दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेजे गए थे। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

BNS और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज

पीड़िता की शिकायत के आधार पर गोल बाजार पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 77 और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) की धारा 66E के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने मामले से जुड़े नाबालिग और दोनों युवकों की पहचान कर उनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन जब्त किए।

दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कृष्णा लंगोटे (19) और लक्की तंगील (21) दोनों को गिरफ्तार किया। दोनों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है। वहीं, नाबालिग के विरुद्ध किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

गुरु शिष्य के रिश्ते को किया शर्मसार : शिक्षक छात्रा को न्यूड वीडियो नहीं भेजने पर देता था फैल करने की धमकी, टीचर गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल