पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, जेब से मिला 19 पन्नों का सुसाइड नोट… 50 लाख की रकम का जिक्र

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– जेंजरा के पास पेड़ पर एक युवक का शव फंदे से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की जेब से 19 पन्नों का सुसाइड नोट मिलने की बात सामने आई है, जिसमें नौकरी लगवाने के नाम पर 50 लाख रुपये लेने, बिचौलिए की मौत के बाद रकम फंसने, बढ़ते कर्ज और लेनदारों के दबाव का जिक्र किया गया है। घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र की है।

मृतक की पहचान ग्राम ढेलवाडीह निवासी शिवचरण साहू (36) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सुसाइड नोट में लिखी बातों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोरोना काल में खोला था स्कूल, बाद में आर्थिक संकट

बताया जा रहा है कि शिवचरण साहू ने कोरोना काल में एक स्कूल शुरू किया था, लेकिन स्कूल नहीं चल सका और उसे बंद करना पड़ा। इसके बाद से वह आर्थिक परेशानियों से जूझ रहा था। इसी बीच नौकरी लगवाने के नाम पर पैसों के लेन-देन का मामला सामने आया, जिसने उसकी मुश्किलें और बढ़ा दीं।

50 लाख रुपये के लेन-देन का जिक्र

पुलिस को मृतक की जेब से 19 पन्नों के सुसाइड नोट की फोटोकॉपी मिली है। नोट में कुछ लोगों से नौकरी लगवाने के नाम पर रकम लेने का उल्लेख है। इस पूरे लेन-देन में एक बिचौलिया भी शामिल बताया गया है, जिसकी कोरोना काल में मौत हो जाने के बाद रकम फंस गई। इसके चलते शिवचरण पर कर्ज बढ़ता गया और वह आर्थिक संकट में घिर गया।

लेनदारों के दबाव का भी उल्लेख

सुसाइड नोट में लेनदारों द्वारा लगातार दबाव बनाने और परेशान करने की बात लिखी गई है। नोट में कई लोगों के नाम और पैसों के लेन-देन का हिसाब होने की चर्चा है। सुसाइड नोट की मूल कॉपी को कोरबा एसपी के पास भेजे जाने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, नोट में लिखी बातों की पुलिस जांच कर रही है।

कटघोरा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि जेंजरा बाईपास के पास युवक का शव मिला है। उसके पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें कर्ज और आर्थिक परेशानी का उल्लेख है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सुसाइड नोट की विस्तृत जांच के बाद ही मामले के सभी पहलुओं का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच जारी है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

24 वर्षीय युवती ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में युवक पर गंभीर आरोप; पुलिस जांच में जुटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल