दूल्हन के प्रेमी से मिला खुनी उपहार : होम थिएटर ब्लास्ट होने से दूल्हा और उसके भाई की मौत, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- सोमवार को हुए होम थिएटर ब्लास्ट मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस घटना में दुल्हन का प्रेमी सरजू मरकाम (33) मास्टर माइंड निकला। पूछताछ में सरजू ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी बालाघाट जिले के ग्राम छपला का निवासी है। इस मामले पुलिस ने सरजू सहित चार आरोपी को गिफ्तार कर लिया है। मामला कवर्धा के रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार कवर्धा जिले के चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी की 30 अप्रैल को अंजना गांव में शादी हुई थी। दहेज में ही उसे होम थिएटर मिला था। सोमवार 11 बजे के आसपास घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान उसमें ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में आने से हेमेंद्र मेरावी मौत हो गई है। जबकि हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल) और दीपक को अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां उपचार के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। ब्लास्ट का धमाका इतना जबरदस्त था कि कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और उसके छप्पर उड़ गए। दीवार भी गिर गई। सामान इधर-उधर हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने जांच के दौरान मध्यप्रदेश के बालाघाट में दबिश दी है और दुल्हन के प्रेमी सरजू मरकाम को गिरफ्तार किया गया। नवविवाहिता और सरजू मरकाम के बीच करीब दो साल से प्रेम संबंध था। लड़की की शादी तय होने से वो नाखुश था।
साउंड बॉक्स में लगाया डेढ़ किलो का बारूद
बताया जा रहा है कि शादी की रात 30 मार्च को फोन पर दूल्हे के साथ प्रेमी सरजू मरकाम का विवाद हो गया। विवाद के साथ गुस्साए प्रेमी ने बदला लेने की ठन ली और पूरी प्लानिंग की। 30 अप्रैल शादी के दिन सरजू ने बालाघाट के मंडई से होम थिएटर खरीद लिया। इसके साउंड बॉक्स में आरोपी ने डेढ़ किलो का बारूद लगाया। फिर 1 अप्रैल को शादी के दिन उसने मंडप के पास होम थिएटर को छोड़कर चला गया। लड़की के घरवाले उसे अच्छी तरह से पहचानते थे इसलिए किसी को उसपर संदेह नहीं हुआ। आरोपी विस्फोटक कहां से लाया इसकी जांच की जारी है।
पत्थर खदान में काम कर चुका है आरोपी
पूछताछ में आरोपी सरजू मरकाम ने बताया कि वो इंदौर के क्रशर प्लांट (पत्थर खदान) में ब्लास्टिंग डिपार्टमेंट में काम कर चुका है। इसलिए उसे ब्लास्ट करने की जानकारी पहले से मालूम थी। फिलहाल पुलिस ने सरजू सहित चार आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मायके में थी लड़की
शादी के बाद दुल्हन अपने पति हेमेंन्द्र के साथ अपने ससुराल कवर्धा के चमारी गांव आई थी। शादी 31 मार्च को हुई थी और रिसेप्शन 1 अप्रैल को था। इसके बाद मायके वाले उसे लेकर अन्य रस्मों को पूरा करने के लिए अपने घर अंजना गांव ले गए। पति एक-दो दिन के बाद उसे मायके से वापिस लाने के लिए जाने वाला था, लेकिन यह हादसा हो गया।

Related Articles

Back to top button