देवउठनी एकादशी पर पूरे रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित, शासकीय कार्यालय रहेंगे बंद
रायपुर शहर और नवा रायपुर के लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– देवउठनी एकादशी पर्व के अवसर पर शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 को संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। इसके तहत रायपुर शहर से लेकर नवा रायपुर और जिले के अन्य सभी क्षेत्रों में शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं में छुट्टी रहेगी।
छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंत्रालय, नवा रायपुर सहित रायपुर शहर के शासकीय कार्यालयों एवं संस्थाओं के लिए स्थानीय अवकाश का आदेश जारी किया गया है। वहीं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रायपुर शहर एवं नवा रायपुर क्षेत्र को छोड़कर जिले के शेष क्षेत्रों के लिए भी स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इस तरह 20 नवंबर को पूरे रायपुर जिले में अवकाश प्रभावी रहेगा।
हालांकि यह स्थानीय अवकाश बैंकों, कोषालयों एवं उप कोषालयों पर लागू नहीं होगा। इन संस्थानों में सामान्य रूप से कामकाज जारी रहेगा।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











