घर में मिली पति-पत्नी और 3 साल बच्चे की लाश : जांच में ये बात आई सामने, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर से लगे खरोरा के मोतिमपुर खुर्द गांव में एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर पर ही मिले हैं। मृतकों में पति-पत्नी के साथ एक 3 साल बच्चा भी शामिल है। पत्नी और 3 साल के बेटे का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था, जबकि पति का शव फांसी से लटका हुआ मिला है। मौके पर चूहे मारने की दवा भी मिली है। मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है।

घटना शनिवार सुबह की है। घर का दरवाजा बंद होने के कारण लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने दरवाजा खोला, तो अंदर नजारा देखकर हैरान हो गए। कमरे के अंदर 3 लाशें तुकेश सोनकेवरे (27), उनकी पत्नी निक्की उर्फ नितिक्षा सोनकेवरे (24) और निहाल (3) की पड़ी हुई थी। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में युवक ने पत्नी और बच्चे को चुहे मारने की दवा देकर मार दिया और फिर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया होगा।
बहरहाल पुलिस तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल हत्या और खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। मृतकों के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल