नि:शुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, शिविर में 119 मरीजों का हुआ उपचार

विधायक ओंकार साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने चिकित्सकों को शाल-श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नगर पंचायत आमदी में छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के बैनर तले निशुल्क इलेक्ट्रो होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि एवं इलेक्ट्रो होम्योपैथी के फादर डॉ. काउंट सीजर मैटी के तैलचित्र पर चंदन-वंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ. ओंकार साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू के करकमलों से हुआ।

शिविर में धमतरी के डॉ. डी.आर. सिन्हा, डॉ. घनश्याम साहू, डॉ. मनोज देवांगन, डॉ. चितरंजन साहू, डॉ. रामेश्वर सोनवानी, डॉ. रिखी राम साहू, डॉ. रोशन कुमार, डॉ. संतोष बनपेला, डॉ. चंद्रशेखर साहू, डॉ. नारायण सिन्हा, डॉ. दीपक सेन, डॉ. रंजीत निषाद, डॉ. एम.के. सोनबेर, डॉ. उमेश सिन्हा, डॉ. मनहरण यादव, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. तुलसी साहू सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के दौरान कुल 119 मरीजों का परीक्षण कर उपचार किया गया। इसमें चर्म रोग, मौसमी बीमारियां, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, मुंह एवं दंत रोग, कमर दर्द, गले एवं बांह से संबंधित रोग सहित विभिन्न बीमारियों की जांच एवं उपचार किया गया।

चिकित्सकों को किया गया सम्मानित

शिविर के समापन अवसर पर विधायक डॉ. ओंकार साहू एवं नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति साहू ने शिविर में सेवा देने वाले सभी चिकित्सकों को शाल, श्रीफल एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं चिकित्सकों द्वारा भी अतिथियों का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ. ओंकार साहू के जन्मदिन पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।

शिविर के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सहयोग प्रदान करने वाले सभी चिकित्सकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उक्त जानकारी छत्तीसगढ़ इलेक्ट्रो होम्योपैथिक डॉक्टर्स एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेश कुमार सोनसायटी ने दी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

NCISM का बड़ा निर्णय: पंजीकृत आयुष चिकित्सकों को “झोलाछाप” या “फर्जी डॉक्टर” कहना अवैधानिक, अपमानजनक शब्दों पर कानूनी कार्रवाई संभव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल