नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने स्कूटी को मारी टक्कर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, महिला और बच्चा आये चपेट में

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– नवापारा से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां महानदी पुल पर अज्ञात वाहन ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार महिला और एक बच्चा घायल हो गए। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मामला गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 6 बजे स्कूटी सवार महिला अपने बच्चे के साथ नवापारा से राजिम की ओर आ रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। घटना के बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नवापारा डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। हादसे के बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। पुलिस फरार कार चालक की तलाश में जुट गई है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

पुल की हालत भी जर्जर

रिपेयरिंग के बाद का हाल

राजिम-नवापारा को जोड़ने वाली महानदी पुल मात्र 13 वर्षों में ही जर्जर होने लगी है। लोहे ने सीमेंट का प्लास्टर छोड़ना प्रारंभ कर दिया है। पूरे पुल में कई जगहों पर तो इतने बड़े गड्ढे हो गए है कि नुकीले छड़ बाहर निकल आए हैं। पुल पर कई जगह इन प्लास्टरों को उखड़े देखा जा सकता है। विभाग खबर छपने के बाद थूक पालिश कर गड्ढे भर देती है फिर कुछ दिनों बाद स्थिति जस के तस। ( पढ़ें ये खबर – 13 वर्षों में ही महानदी पुल हो रहा जर्जर )

इन छोटे बड़े गड्ढों की वजह से कई बार बड़ी दुर्घटना होते होते बची है। छोटी-छोटी दुर्घटनायें तो इन गड्ढों के कारण होती ही रहती है। छोटे वाहन चालक (बाइक, स्कूटी) इन गड्डों से बचने जैसे ही वाहन धीमा करते है पीछे आ रही गाड़ियां स्पीड में होने के कारण उनकी टक्कर हो जाती है। ऐसे कई वाकिए इस पुल पर रोज देखे जा सकते है।

राहगीर भी इसके लिए विभाग को कोसते नजर आते है। दो जिलों की सीमा में निर्मित ये पुल अधिकारियों की उदासीनता की भेंट चढ़ गया है। इसकी सही तरीके से मरम्मत भी विभाग से नही हो पा रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

महानदी पुल पर लापरवाही: मरम्मत के नाम पर खानापूर्ति, बजरी और रेत से भर दिए गड्ढे, पहली बारिश में ही खुल गई पोल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button