मुक्तांजलि वाहन की चपेट में आया बाइक सवार : बाइक सवार की मौत, हादसे के बाद पटली मुक्तांजलि वाहन

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज़) :- शासकीय मुक्तांजलि वाहन ने बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना में मुक्तांजलि वाहन भी पलट गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने आरोपी ड्राइवर और उसके 2 दोस्तों की जमकर पिटाई कर दी। मामला सूरजपुर जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार नशे में धुत शासकीय मुक्तांजलि वाहन क्रमांक सीजी 04 पीबी 5101 का ड्राइवर अपने दोस्तों के साथ गुरुवार को काफी तेज रफ्तार में गाड़ी चलाता हुआ जा रहा था। इसी दौरान प्रतापपुर थाने से 500 मीटर दूर खोरमा चौक पर मुक्तांजलि चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे में ग्राम बरौल का रहने वाला बाइक सवार धर्मजीत (32) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं टक्कर मारने के बाद मुक्तांजलि वाहन भी अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इधर मुक्तांजलि वाहन में सवार 2 युवक तो मौका देखकर फरार हो गए, लेकिन ड्राइवर समेत 3 युवकों को लोगों ने पकड़ लिया। तीनों को नशे में धुत पाकर और मुक्तांजलि वाहन में शराब की बोतल मिलने पर लोग आक्रोशित हो गए। उन्होंने वाहन चालक और उसके 2 दोस्तों को जमकर पिटाई कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा।

वहीं पुलिस ने आरोपी चालक सोहर सिंह (24 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके 2 दोस्तों राधे (24) और निशांत (20) को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों ग्राम सरहरी के रहने वाले हैं। मुक्तांजलि वाहन अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज का बताया जा रहा है।
सड़क हादसे की अन्य खबर भी पढ़ें…

नवापारा ब्रेकिंग: अर्टिगा कार साइकिल को टक्कर मारते हुए खेत में पलटी, एक युवती की मौत

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल