नवापारा ब्रेकिंग: अर्टिगा कार साइकिल को टक्कर मारते हुए खेत में पलटी, एक युवती की मौत

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) नवापारा:- गुरूवार देर शाम एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने 3 साईकिलों को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी। इस हादसे में सायकल सवार एक युवती की मौत हो गई। वहीं अन्य लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गई। मामला नवापारा थाना अंतर्गत चम्पारण चौकी का है।

जानकारी के अनुसार डंगनिया (चम्पारण) की रहने वाले गिरजा पिता हिच्छाराम साहू (18 वर्ष) चम्पारण में कान्हा कलेक्शन दुकान में काम करती थी। रोज की तरह गुरूवार को भी गिरजा साहू काम खत्म कर देर शाम वापिस गांव लौट रही थी। साथ में उसकी सहेलियां तामेश्वरी यादव, लोकेश्वरी साहू व पुनम साहू अलग-अलग साइकिल में थी। इस बीच तामेश्वरी के पिता विष्णु यादव घर जाने उनके साथ शामिल हो गए। ये सभी चम्पारण के दीपेश वेल्डिंग दुकान के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही तेज रफ्तार अर्टिगा कार सीजी 04 एनजे 5539 में टक्कर मार दी। फिर कार अनियंत्रित होकर खेत में जा पलटी।

इस हादसे में गिरजा साहू सहित सभी घायल हो गए। जिसे उपचार हेतु कुर्रा के निजी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने गिरजा साहू को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही कर रही है।

नवापारा ब्रेकिंग: तेज रफ्तार ट्रेलर ने कार को मारी टक्कर, देखिए वीडियो

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल