छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2024 : पवनदीप-अरुनिता सहित इन बॉलीवुड कलाकारों की होगी प्रस्तुति, देखिए लिस्ट

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस 1 नवंबर को पूरे राज्य में दीपोत्सव के साथ मनाया गया । 1 नवंबर 2024 को छत्तीसगढ़ 24 साल पूरे कर 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। 1 नवंबर 2000 को केंद्र की अटल बिहारी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना की थी।

इस वर्ष छत्तीसगढ़ के नया रायपुर के मेला स्थल में राज्योत्सव 2024 का आयोजन 4 से 6 नवंबर तक किया जाएगा। उत्सव के इस भव्य आयोजन में आपको छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति और कला के अनोखे रंग देखने को मिलेंगे। तीन दिन के इस आयोजन में लोक कलाकारों के साथ ही बॉलीवुड के सिंगर भी परफॉर्म करते दिखेंगे।

जानकारी के अनुसार राज्योत्सव के उद्घाटन समारोह में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव शामिल होने वाले हैं। वहीं समापन और अलंकरण समारोह के दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल होंगें। सभी विभागों की अलग-अलग प्रदर्शनी और झांकी भी लगाई जा रही है। फूड कोर्ट भी तैयार किया जा रहा है। स्थल पर कई तरह के सेल्फी जोन बन रहे हैं।

4 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम

जारी कार्यक्रम अनुसार 4 नवंबर को शाम 4:30 से 5 तक 12 लोक नृत्य झलकियां आर्टिस्ट रिखी क्षत्रिय अपनी प्रस्तुति देंगे। 5 से 5:30 बजे तक आदिवृंदम आर्टिस्ट महेंद्र चौहान और ग्रुप फिर 5:30 बजे से 6 बजे तक क्षेत्रीय नृत्य संगीत आर्टिस्ट सुनील सोनी और ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा। 6 बजे से 7:15 बजे तक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन समारोह के बाद 7:15 से 7:45 तक नाम रामायण आर्टिस्ट विद्या वर्चस्व की प्रस्तुति के बाद शाम 7:45 से प्लेबैक सिंगर शान की परफॉर्मेंस होगी।

5 नवंबर को होने वाले कार्यक्रम

5 नवंबर को शाम 5 से 5:30 तक सांस्कृतिक लहर गंगा आर्टिस्ट पुराणिक साहू प्रस्तुति देंगे । इसके बाद 5:30 बजे से 6 बजे तक लोकधुन आर्टिस्ट सुरेंद्र साहू भोला यादव ग्रुप, 6 बजे से 6:30 तक द मून लाइट रागा, आर्टिस्ट रोहन नायडू और ग्रुप अपनी प्रस्तुति देगा।  6:30 से 7:30 बजे तक राज्यपाल की मौजूदगी में मंचीय कार्यक्रम होगा।  7:30 से 8:00 बजे तक राजेश अवस्थी का गायन फिर 8 बजे से 8:30 बजे तक लोक गायन आरू साहू की प्रस्तुति होगी। रात 8:30 बजे से प्लेबैक सिंगर नीति मोहन की परफॉर्मेंस होगी।

6  नवंबर को होने वाले कार्यक्रम

6 नवंबर को शाम 5 बजे से 6 बजे तक अनुराग स्टार नाइट की प्रस्तुति होगी जिसमें आर्टिस्ट अनुराग शर्मा परफॉर्म करेंगे। 6 बजे से 7:55 बजे तक राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। 7:55 से 8:15 बजे तक इंडिया गोट टैलेंट के आर्टिस्ट मलखम्भ परफॉर्म करेंगे। इसके बाद रात 8 बजे से 8:45 बजे तक जादू बस्तर आर्टिस्ट सवि श्रीवास्तव परफॉर्म करेंगे। रात 8:45 से इंडियन आइडल फेम पवनदीप और अरूनिता की परफॉर्मेंस होगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/BMyxEfaBEgr27vmvZTmCpi

यह खबर भी जरुर पढ़े

राज्योत्सव एवं राज्य अलंकरण समारोह 04 से 06 नवंबर तक, राज्योत्सव मेला ग्राउण्ड तक चलेंगी बसें

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल