तेज रफ्तार बस ने युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर मौत, भीड़ ने कर दिया चक्काजाम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- राजधानी रायपुर के भाठागांव चौक में एक तेज रफ्तार बस ने युवक को टक्कर मार दी। युवक की  मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा मचाते हुए चक्काजाम कर दिया । मामला पुरानी बस्ती थाना इलाके का है।

मिली जानकारी के अनुसार युवक विक्की तिवारी 26 वर्ष कुशालपुर का रहने वाला था। वह पैदल सड़क पार कर रहा था। वह वालफोर्ट सिटी से कुशालपुर की तरफ आ रहा था। इस दौरान दुर्ग की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही महिंद्रा ट्रेवल्स की बस ने उसे टक्कर मार दी।

घटना में बस के सामने के हिस्से में युवक का सिर टकराया जिससे युवक कुछ दूरी पर उछल कर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की मौत के बाद बस चालक भी बस छोड़कर मौके से फरार हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोगो की भीड़ इककट्ठी हो गई। भीड़ ने इस एक्सीडेंट के बाद नाराजगी जताते हुए जमकर हंगामा मचाया। बताया जा रहा है कि हंगामे के बीच बस का कांच भी टूट गया। इससे कुछ देर के लिए नेशनल हाईवे में जाम के हालात भी बन गए।

पुलिस को सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। युवक की लाश को एम्स अस्पताल भेजा गया और लोगों को भी समझाइश देकर हंगामा शांत कराया गया। फरार आरोपी बस ड्राइवर की भी गिरफ्तारी के लिए टीम को रवाना किया गया है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KvranEI4fuf9kS4c7GKdLd

और भी खबरों के लिए क्लिक करे :-

दर्दनाक सड़क हादसा: निर्वाचन कार्य से लौट रहे तीन शिक्षकों की मौत, जानिए पूरा मामला

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल