साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति चुनाव की प्रक्रिया तेज, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन; 5 जुलाई को नामांकन, 12 को मतदान

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के आगामी निर्वाचन को लेकर चुनावी प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। शनिवार को साहू छात्रावास परिसर में मतदाता सूची पर दावा-आपत्ति एवं निराकरण की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से पूरी की गई। सभी दावों एवं आपत्तियों के निराकरण के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया।
मतदाता सूची दावा आपत्ति के अवसर पर आज साहू छात्रावास परिसर में छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पूर्व अध्यक्ष विपिन साहू, विधायक रोहित साहू ,जिला साहू संघ धमतरी के अध्यक्ष गणेश साहू जिला साहू संघ महासमुंद के अध्यक्ष ढालू राम साहू, पूर्व अध्यक्ष धरम साहू एवं रायपुर जिला ग्रामीण की उपाध्यक्ष धनमती साहू एवं समिति के कार्यवाहक अध्यक्ष लाला राम साहू की रही विशेष उपस्थिति रही।
साहू समाज राजिम भक्तिन माता समिति के आगामी निर्वाचन को लेकर औपचारिक रूप से निर्वाचन अधिसूचना जारी कर दी गई है। यह निर्वाचन साहू छात्रावास परिसर, राजिम में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न होगा निर्वाचन की जिम्मेदारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. नारायण साहू के नेतृत्व में संपन्न होगी। निर्वाचन कार्य में सहयोग के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी नूतन साहू रविशंकर साहू पर्यवेक्षक बोधन साहू एवं भुनेश्वर साहू डॉक्टर रामकुमार साहू रूपेंद्र साहू डॉक्टर गंगाराम साहू तुलेश साहू जगदीश साहू खोमन साहू रामकुमार साहू को निर्वाचन समिति का सदस्य सर्वसम्मति से बनाया गया है।
मतदाता सूची का हुआ अंतिम प्रकाशन

आज 4 जुलाई 2026 को मतदाता सूची में दावा आपत्ति तथा निराकरण के अवसर पर भारी संख्या में महिला युवा एवं भारी सामाजिक लोग लगभग 500 की संख्या में उपस्थित थे और जो भी दावा आपत्ति आया उसका शांतिपूर्वक समाधान कर मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कार्यालय परिसर में चस्पा कर दिया गया है.
5 जुलाई 2026 को नाम निर्देशन पत्र जमा करने, जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 12 जुलाई 2026 को मतदान के पश्चात मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे। समिति के कुल 5 पदों—अध्यक्ष, उपाध्यक्ष (2 पद) एवं संगठन सचिव (2 पद)—के लिए निर्वाचन होगा। निर्वाचन संबंधी सभी नियम एवं शर्तें अधिसूचना में स्पष्ट रूप से उल्लेखित हैं।
साहू समाज के सभी पात्र एवं आजीवन सदस्यों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाएं। आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर नारायण साहू निर्वाचन ने बताया कि 31 मई 2026 को लिए गए निर्णय के अनुसार 5 जुलाई को कल नामांकन होगा यह जानकारी निर्वाचन अधिकारी डॉ नारायण साहू राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिल भारतीय तैलिक साहू महासभा अधिकारी /कर्मचारी प्रकोष्ठ) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी रवि शंकर साहू एवं नूतन साहू ने दी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











