रामायण फिल्म के दृश्यों पर धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, रायपुर के अधिवक्ता ने उठाए सवाल, 15 दिन का अल्टीमेटम

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– बहुचर्चित फिल्म रामायण भाग विवादों में घिरती नजर आ रही है। फिल्म में माता सीता को योद्धा के रूप में प्रस्तुत करने, रावण के महिमामंडन और देवी-देवताओं के चित्रण को लेकर आपत्ति जताई गई है। इस मामले में रायपुर के अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक, लेखक सहित केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) को 15 दिन का कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने फिल्म में कथित रूप से आपत्तिजनक दृश्यों और संवादों को हटाने के साथ सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

रामायण की मूल भावना से छेड़छाड़ का आरोप

अधिवक्ता मनोज सिंह ठाकुर का कहना है कि फिल्म को महर्षि वाल्मीकि की रामायण पर आधारित बताया जा रहा है, लेकिन इसमें कुछ ऐसे दृश्य और प्रस्तुतियां शामिल किए जाने का आरोप है, जो मूल रामायण की भावना से मेल नहीं खाते। उनका विशेष विरोध माता सीता को युद्ध करते हुए योद्धा के रूप में दिखाने और रावण के महिमामंडन को लेकर है। इसके अलावा देवी-देवताओं के चित्रण पर भी उन्होंने आपत्ति जताई है।

ठाकुर के अनुसार, इस तरह की प्रस्तुतियां महर्षि वाल्मीकि की रामायण और गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस की मूल भावना के विपरीत हैं। इससे सनातन धर्म को मानने वाले करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती हैं।

कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

अधिवक्ता ने अपने नोटिस में सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, 1952 की धारा 5B और 6 तथा भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 299, 302 और 318 का उल्लेख किया है। उन्होंने संबंधित पक्षों से 15 दिनों के भीतर विवादित दृश्य एवं संवाद हटाने और सार्वजनिक रूप से माफी मांगने की मांग की है।

इसके साथ ही उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय और CBFC के खिलाफ सरकारी शिकायत पोर्टल CPGRAMS पर भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि निर्धारित समय में उचित कार्रवाई नहीं होने पर वे सक्षम न्यायालय में आपराधिक परिवाद दायर करने, हाईकोर्ट में जनहित याचिका (PIL) लगाने और पुलिस में FIR दर्ज कराने की मांग को लेकर कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ाएंगे।

निर्माता से लेकर लेखक और सेंसर बोर्ड तक को नोटिस

यह कानूनी नोटिस फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा और यश, निर्देशक नितेश तिवारी तथा लेखक श्रीधर राघवन और श्रेयस जैन को भेजा गया है। इसके अलावा केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को भी ईमेल के माध्यम से नोटिस प्रेषित किया गया है।

फिलहाल यह मामला फिल्म के धार्मिक एवं सांस्कृतिक चित्रण को लेकर उठी आपत्तियों और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी के चलते चर्चा में है। अब संबंधित पक्षों की प्रतिक्रिया और नोटिस पर होने वाली कार्रवाई पर नजर रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

सोशल मीडिया पर हिंदू देवी-देवताओं को लेकर विवादित पोस्ट, शिक्षक गिरफ्तार; पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल