युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, सुसाइड नोट में फिंगेश्वर पुलिस पर लगे गंभीर आरोप, गरियाबंद SP ने की बड़ी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- रविवार को एक 40 वर्षीय सख्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक का नाम राजाराम निषाद है, जो लाफिन कला का रहने वाला था। पुलिस ने मृतक के पास एक सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें मृतक ने फिंगेश्वर पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पूरा मामला महासमुंद थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार लाफिन कला का रहने वाला राजाराम निषाद पिता विशाल निषाद (उम्र 40) घर से दूर खल्लारी भांठा में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई, मौके पर परिजन और ग्रामवासियों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी महासमुंद पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को मृतक के जेब से सुसाइड नोट मिला। जिसे जब्त कर लिया है।

इस सुसाइड नोट में गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर पुलिस पर राजाराम निषाद से चोरी के मामले को रफा दफा करने के एवज में एक लाख रुपए मांगने और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।

Read More News : फिंगेश्वर में युवक की मौत पर मचा बवाल, परिजनों ने लगाया CMO पर हत्या का आरोप

महासमुंद थाने से एएसआई अश्विनी मारकंडे ने सुसाइड नोट को ग्रामीणों को पढ़ते हुए सुनाया कि सुसाइड नोट में मृतक राजाराम निषाद ने फिंगेश्वर पुलिस पर 1 लाख रुपए मांगने व फिंगेश्वर थाने बुलाने का जिक्र किया है। उसने यह भी लिखा है कि इस दौरान सरपंच पति नेतन पटेल भी उसके साथ था। परिजनों ने कहा राजाराम 4 एकड़ में खेती करते थे। वहीं उन्होंने मछली पालन के लिए तालाब को भी ठेके पर लिया था। वह चोरी क्यों करेंगे।

रविवार की शाम पोस्टमॉर्टम के बाद मृतक के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। महासमुंद पुलिस सुसाइड नोट के आधार पर जांच कर रही है।

हेड कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध, लाइन अटैच

मिली जानकारी के अनुसार फिंगेश्वर पुलिस पर लगे आरोप को लेकर गरियाबंद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मामले की विवेचना कर रहे हेड कान्सटेबल दुलेश्वर बघेल को लाइन अटैच कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रथम दृष्टया फिंगेश्वर थाने में पदस्थ हेड कांस्टेबल दुलेश्वर बघेल की संदिग्ध भूमिका है। इसी के आधार पर एसपी द्वारा तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच करने की कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए एसडीओपी से फोन पर संपर्क किया गया, लेकिन उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया।

राजाराम की लाश पेड़ पर लटकी मिली थी।आपको बता दें कि मृतक राजाराम निषाद के पीछे उसकी पत्नी, तीन पुत्री, एक पुत्र हैं, जिनके सिर से अब पिता का साया उठ गया है। ग्रामीणों के अनुसार, राजाराम निषाद के पास चार एकड़ कृषि भूमि है, जिसमें खेती किसानी किया करता था। इसके अलावा राजाराम निषाद ने मछली पालन के लिए गांव का तालाब ठेका पर ले रखा था। नदी भी ठेके पर लिया था, जिससे उसकी अच्छी खासी आमदनी होती थी। इसके बावजूद राजाराम निषाद पर चोरी का आरोप लगाना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/FADIHNZd3es0KqZZFup3r8

सम्बंधित खबरें भी पढ़े

राजिम ब्रेकिंग : खेत में पराली जलाने के लिए लगाई आग पेट्रोल पंप तक पहुँची, बड़ा हादसा टला, बाल-बाल बची मवेशी और चरवाहे की जान

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल