स्पोर्ट्स टीचर ने की आत्महत्या, परिसर में मिला शव; मौके से सुसाइड नोट बरामद, जांच में ये बात आई सामने

शुरुआती जांच में प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला; पुलिस स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से कर रही पूछताछ

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रायपुर जिले के एक स्कूल परिसर में स्पोर्ट्स टीचर द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम स्कूल परिसर के अंदर शिक्षक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसकी जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान अमित पोददार (26 वर्ष) के रूप में हुई है। वे मूल रूप से पश्चिम बंगाल के शंकरपुर मालदोई के निवासी थे। अमित पिछले करीब डेढ़ साल से ब्रह्मविद स्कूल में स्पोर्ट्स टीचर के रूप में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम स्कूल कैंपस में उनकी आत्महत्या की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची।

युवती की दूसरी जगह सगाई होने से थे परेशान

प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि अमित एक युवती को पसंद करते थे। बताया जा रहा है कि युवती के पिता ने उसकी शादी कहीं दूसरी जगह तय कर दी थी और उसकी सगाई भी हो गई थी। इस घटनाक्रम के बाद से अमित मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे थे। पुलिस को घटनास्थल से सुसाइड नोट मिला है, जिसके आधार पर मामले की पड़ताल की जा रही है।

स्कूल प्रबंधन और स्टाफ से पूछताछ

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि घटना से पहले अमित की किसी व्यक्ति से बातचीत हुई थी या उनका किसी के साथ कोई विवाद हुआ था। इसके लिए स्कूल प्रबंधन और वहां कार्यरत कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है।

वहीं, घटना पर स्कूल प्रबंधन ने दुख व्यक्त किया है। प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि इस कठिन समय में वे अमित के परिवार के साथ खड़े हैं और परिवार को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। सुसाइड नोट की जांच और अन्य तथ्यों के सामने आने के बाद ही घटना की परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

साली के चरित्र पर लांछन, आत्महत्या के बाद जीजा गिरफ्तार; जांच में ये बात आई सामने

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल