शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संगठन ने किया भव्य सम्मान एवं सांस्कृतिक समारोह, प्रतिभाओं और ग्राम के वरिष्ठजनों का बढ़ाया मान

दीपावली-मातर महोत्सव के अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों, प्रबुद्धजनों, बच्चों एवं ग्राम विकास समिति के सदस्यों को स्मृति चिह्न देकर किया गया सम्मानित

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज)फिंगेश्वर :– दीपावली पर्व एवं मातर महोत्सव के उल्लासपूर्ण अवसर पर राजिम के समीपस्थ ग्राम भैसातरा में शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संगठन द्वारा भव्य सांस्कृतिक एवं विशेष सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की प्रतिभाओं, प्रबुद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, बच्चों तथा ग्राम के विकास में योगदान देने वाले लोगों का सम्मान कर उनके कार्यों की सराहना की गई। समारोह ने सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संदेश दिया।

कार्यक्रम अंजलि ध्रुव के आतिथ्य एवं होमप्रकाश साहू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम के प्रबुद्धजनों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों, प्रतिभाशाली बच्चों, ग्राम पंचायत एवं ग्राम विकास समिति के सदस्यों को स्मृति चिह्न एवं मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

सुआ नृत्य की प्रस्तुति ने बांधा समां

सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत के साथ हुआ। इसके पश्चात पारंपरिक सुआ नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई, जिसने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और पूरे आयोजन को उत्सवमय बना दिया।

कार्यक्रम के अंत में सरपंच ने आयोजन की सराहना करते हुए शासकीय अधिकारी-कर्मचारी संगठन के इस प्रयास को सराहनीय पहल बताया। वहीं संगठन के अध्यक्ष ने सभी प्रतिभागियों एवं ग्रामवासियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने संगठन की एकजुटता और सामूहिक भावना की प्रशंसा करते हुए आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इनका रहा विशेष योगदान

इस सफल आयोजन में धनाराम साहू, अशोक दास मानिकपुरी, नूतन साहू, उमेश्वर साहू, टोमन ध्रुव, बेदराम साहू, पुहुप दास मानिकपुरी, रंजीत सेन, नारायण साहू, डिगेश्वर कुमार साहू (राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक), जितेंद्र साहू, खिलेश्वर ध्रुव, नीलकंठ साहू (क्रीड़ा अधिकारी), रूमन साहू, गजेंद्र साहू, लोमश साहू, लेखराम साहू, श्रीमती उषा ध्रुव, दीपा साहू, गोदावरी साहू, पुष्पा साहू, उषा साहू, नारायण साहू, हुलास साहू, खिलावन साहू, यादराम साहू, खेमसिंह ध्रुव, कुंती साहू, वंदना साहू, कु. नेहा साहू, धनेश्वरी साहू, देवेंद्र साहू, दिलीप साहू, भूपेंद्र साहू, भेंपेंद्र साहू, महेंद्र दीवान, पोखराज सेन, टीकमचंद साहू, रूपेंद्र एवं इंद्र साहू की महती भूमिका रही।

कार्यक्रम में ग्राम के समस्त अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। समारोह ने सम्मान, संस्कृति और सामाजिक सहभागिता के माध्यम से गांव में एकजुटता की भावना को और मजबूत किया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

विधायक रोहित साहू के नेतृत्व में पीपरछेड़ी में दिखी छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति की भव्य छटा: करसा श्रृंगार और सुवा नृत्य ने बांधा समां

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल