7 माह की गर्भवती महिला की हत्या, पति ने कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ हमला, हत्या की ये वजह आई सामने

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :- एक युवक ने सात महीने की गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी आदतन शराबी था। जिससे परेशान होकर पत्नी मायके चली गई थी। पति उसे लेने के लिए ससुराल पहुंचा, लेकिन महिला ने ससुराल लौटने से मना कर दिया। इससे गुस्साए पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम कुली निवासी विद्या ठाकुर की बेटी रिंकी मौवार (24 वर्ष) की ग्राम रलिया निवासी प्रकाश मौवार से साल 2023 में लव मैरिज शादी हुई थी। रिंकी 7 महीने की गर्भवती थी। बताया जा रहा है कि प्रकाश शराब पीने का आदि था। शादी के बाद से ही प्रकाश शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था। पति के इस आदत से परेशान होकर रिंकी हरेली तिहार के दिन मायके ग्राम कुली चली गई थी, जिसे लाने के लिए प्रकाश ग्राम कुली पहुंचा।

कुल्हाड़ी से किया ताबड़तोड़ वार

पति के आदत से परेशान रिंकी ने ससुराल लौटने से मना कर दिया। बताया जा रहा है कि गुरुवार की शाम जब रिंकी के पिता बाजार गए हुए थे और उसकी मां घर पर थी, तभी प्रकाश मौवार ने रिंकी को घर के बाहर आंगन में बुलाया और कुल्हाड़ी से उस पर हमला कर दिया। हमले से रिंकी खून से लथपथ होकर चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर बाहर निकली। उसी समय रिंकी के पिता भी बाजार से लौटे और प्रकाश को पकड़ने की कोशिश की, पर वह मौके से फरार हो गया।

परिजनों ने रिंकी को तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। आरोपी के ठिकानों पर दबिश देकर कुछ घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/EpBZvApYWz41PipgNDs6CU

यह खबर भी जरुर पढ़े

शादी के दो दिन पहले दुल्हन की हत्या, तालाब में फेंककर भागा आरोपी, हल्दी रस्म के दिन मिली लाश

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल