जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण का चुनाव संपन्न, विधायक इंद्रकुमार के पैनल का रहा दबदबा, प्रमुख पदों पर प्रत्याशियों की शानदार जीत

समर्थकों में खुशी की लहर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :–  जिला साहू संघ रायपुर ग्रामीण के चुनाव शांतिपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुए। चुनाव परिणामों में विधायक इंद्रकुमार साहू समर्थित पैनल का जबरदस्त दबदबा देखने को मिला। पैनल के सभी प्रमुख प्रत्याशियों ने शानदार जीत दर्ज कर संगठन में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।

चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में हीरामण साहू ने 115 मत प्राप्त कर शानदार जीत हासिल की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी विमल साहू को 85 तथा नंदकुमार साहू को 36 मत मिले। 3 मत निरस्त घोषित किए गए। इसी प्रकार उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर तोषण साहू ने 136 मत प्राप्त कर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी शंकरलाल साहू को 74 तथा जीधन साहू को 26 मत मिले। 1 मत निरस्त रहा। वहीं उपाध्यक्ष (महिला) पद के लिए हुए चुनाव में धनमती साहू को 103 मत प्राप्त कर विजयी हुई। जबकि अन्य प्रत्याशियों जीतूरानी 79 और अनसुईया को 55 मत मिले। 2 मत निरस्त घोषित किए गए।

संगठन सचिव (पुरूष) पद पर योगेश साहू ने 112 मत हासिल कर जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी मालिकराम को 73 तथा राकेश को 49 मत प्राप्त हुए। 3 मत निरस्त हुए। संगठन सचिव (महिला) पद पर सरस्वती साहू ने 107 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी पुष्पा साहू को 101 तथा तिजिया साहू को 24 मत प्राप्त हुए। 7 मत निरस्त हुए।

समर्थकों में खुशी की लहर

चुनाव परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया तथा एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की अपेक्षा व्यक्त की।

इस अवसर पर विधायक इंद्रकुमार साहू ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए कहा कि साहू समाज हमेशा से सामाजिक एकता, शिक्षा और संगठनात्मक मजबूती के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का पर्व है, जिसमें हार-जीत से ऊपर उठकर समाजहित को प्राथमिकता देना आवश्यक है।

उन्होंने कहा, यह जीत किसी व्यक्ति विशेष की नहीं, बल्कि पूरे साहू समाज की जीत है। समाज के सभी वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवाओं और मतदाताओं ने जिस विश्वास के साथ नए नेतृत्व को जिम्मेदारी सौंपी है, वह समाज के विकास और संगठन की मजबूती के लिए मील का पत्थर साबित होगी। विधायक साहू ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों से समाज में शिक्षा, सामाजिक समरसता, युवा नेतृत्व और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी मिलकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ेंगे।

चुनाव प्रक्रिया में बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने समाज की एकजुटता बनाए रखते हुए संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

बिरसा मुण्डा राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान से सम्मानित हुए शिक्षक संतोष साहू, मोमेंटो और प्रशस्ति से हुआ सम्मान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button