राजस्व बकायादारों पर बड़ी कार्रवाईः अभनपुर-रायपुर की दो संपत्तियां कुर्क, 15 दिन की मोहलत, फिर होगी नीलामी

आगे में जारी रहेगी कार्रवाई

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– राजस्व बकाया की वसूली के लिए जिला पंजीयक रायपुर ने दो संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई की है। भूमि एवं संपत्ति क्रय के दौरान तथ्य छिपाकर पंजीयन कराने तथा बार-बार नोटिस जारी किए जाने के बावजूद देय मुद्रांक एवं पंजीयन शुल्क जमा नहीं किए जाने के कारण यह कार्रवाई की गई।

जिला पंजीयक से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम प्रकरण में इंडस बैस्ट मेगा फ़ूड पार्क प्रा.लि. नई दिल्ली के डायरेक्टर सत्यपाल सिन्धु तथा पुनीत बुरा निवासी रोहतक, हरियाणा की तहसील अभनपुर स्थित ग्राम जामगांव में 1.34 हेक्टेयर भूमि पर 7 लाख 85 हजार 330 रुपए की बकाया राशि है। वहीं दूसरे प्रकरण में अग्रोहा कॉलोनी रायपुरा निवासी रूपेश कुमार चौबे पर अग्रोहा कॉलोनी स्थित आवासीय भूमि एवं मकान पर 7 लाख 83 हजार 600 रुपए की बकाया राशि दर्ज है।

राजस्व बकाया के चलते दोनों संपत्तियों को कुर्क कर दिया गया है। साथ ही बकाया राशि की वसूली तक इन संपत्तियों के विक्रय, अंतरण, बंधक अथवा अन्य किसी प्रकार के हस्तांतरण पर रोक लगा दी गई है।

जिला पंजीयक विनोज कोचे ने बताया कि संबंधित बकायादारों को 15 दिनों का अंतिम अवसर दिया गया है। निर्धारित अवधि में राशि जमा नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार संपत्तियों की सार्वजनिक नीलामी की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ऐसे मामलों में आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

नवापारा क्षेत्र में जमीन की फर्जी रजिस्ट्री, 4 आरोपी गिरफ्तार; फर्जी दस्तावेजों से हड़पी जा रही थी करोड़ों की जमीन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button