हत्या के आरोपियों की पिटाई करने थाने पहुंची भीड़ : खदेड़ने के लिए पुलिस ने बरसाई लाठियां, जानिए पूरा मामला

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) धमतरी :- युवक के हत्या मामले में धमतरी पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब इसका खुलासा हुआ तो, मृतक के परिजनों और वार्ड के लोगों ने थाने पहुंचकर जमकर हंगामा किया और हत्यारों को उनके हवाले करने की बात कहने लगे। जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो नहीं माने और जमकर नारेबाजी करने लगे। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार 21 अप्रैल को योगेश नेताम (25) अपने दो दोस्तों के साथ कारगिल चौक में यहां किसी से पैसा लेने गया था। वहां से रात के वक्त वह लौट रहा था। इस दौरान संजय अपनी बाइक में हवा डलवाने के लिए डिकेश ऑटो सेंटर में रुका था। तभी पांचों आरोपी गणेश राजपूत, भूपेन्द्र साहू उर्फ बिट्टू, प्रतीक राव, वेदप्रकाश उर्फ प्रकाश उपाध्याय, संजय सोनकर उर्फ संजू मौके पर पहुंच गए थे।
गाली देने के बाद शुरू हुआ झगड़ा
यहां पहुंचते ही गणेश राजपूत और उसके साथियों ने संजय को गाली देना शुरू कर दिया। इनका विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने चाकू निकाला और संजय नेताम की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर मौके से सभी आरोपी भाग निकले।
पांच आरोपियों को गिरफ्तार
इस मामले में कोतवाली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को पकड़ लिया था। जिसका खुलासा सोमवार को किया गया। आरोपियों ने पुरानी रंजिश में संजय की हत्या करनी की बात कबूल की है। इसके अलावा पुलिस ने पांचों आरोपियों का जुलूस भी निकाला है।
आरोपियों की पिटाई करने पहुंची भीड़
पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पर परिजन और पड़ोस के लोग थाना पहुंचे थे। वे कहने लगे कि चलो अब इन हत्यारों को हमारे हवाले कर दो। इसके बाद जब पुलिस ने उन्हें समझाया तो माने नहीं और नारेबाजी करने लगे। पुलिस से बदसलूकी की गई। जवान उन्हें समझाते रहे, लेकिन जब फिर भी लोगों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो इनकी थाना परिसर में लात-घूंसें और लाठी से जमकर पिटाई कर दी।

Related Articles

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल