ईंट लदे ट्रैक्टर से भिड़ी बाइक, मामा-भांजे की दर्दनाक मौत, महिला की हालत गंभीर

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– रविवार को भीषण सड़क हादसे में मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई है। ईंट से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार मामा-भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक में सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार कोटमी गांव निवासी छोटेलाल बरेठ, संजू बरेठ और लीलावती बरेठ एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान लक्ष्मणभांठा के पास सामने से आ रहे ईंट लोड ट्रैक्टर से उनकी बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और बाइक सवार संजू बरेठ तथा छोटेलाल बरेठ ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। दोनों रिश्ते में मामा-भांजे बताए जा रहे हैं।

घायल महिला अस्पताल में भर्ती

हादसे में लीलावती बरेठ गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-112 को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है।

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइक और ट्रैक्टर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/Hz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

तेज रफ्तार बस ने बाइक सवार को रौंदा, एडिशनल एसपी के चाचा की दर्दनाक मौत; बाइक के उड़े परखच्चे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button