विधायक रोहित साहू ने ली अधिकारियों की बैठक, क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्यों को लेकर कहा – लापरवाही बर्दाश्त नहीं

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :-राजिम विधानसभा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों की समीक्षा करने हेतु विधायक रोहित साहू ने राजिम विश्राम गृह में आवश्यक बैठक ली। इस बैठक में राजस्व विभाग,लोक निर्माण विभाग,प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, विद्युत विभाग, वन विभाग और सेतु निर्माण सहित विभिन्न संबंधित विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में नगर पालिका राजिम के अध्यक्ष महेश यादव भी विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक का मुख्य एजेंडा क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करना, विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को बेहतर बनाना और निर्माण कार्यों में आ रही बाधाओं व समस्याओं का त्वरित निराकरण करना था।

लापरवाही बर्दाश्त नहीं

विधायक रोहित साहू ने अधिकारियों को स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि क्षेत्र में हो रहे सभी सड़क निर्माण कार्य तय समयसीमा के भीतर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे होने चाहिए। उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर और सुगम आवागमन की सुविधा मिलना हमारी प्राथमिकता है निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से यह भी अपेक्षा की कि वे मैदानी स्तर पर सक्रिय रहकर कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग करें।

विधायक रोहित साहू ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि राजिम विधानसभा क्षेत्र के हर कोने तक पक्की, मजबूत और अच्छी सड़कें पहुंचे। सड़क विकास की पहली सीढ़ी होती है, और जब सड़कें बेहतर होती हैं, तो व्यापार, स्वास्थ्य और शिक्षा समेत हर क्षेत्र में तरक्की के रास्ते खुलते हैं। मैंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे आपसी समन्वय बनाकर काम करें ताकि वन विभाग, विद्युत विभाग या अन्य किसी भी तकनीकी अड़चन के कारण हमारे विकास कार्य न रुकें। काम पूरी पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता और तय समयसीमा के भीतर होना चाहिए, ताकि आम जनता को इसका सीधा लाभ मिल सके और राजिम विधानसभा प्रगति के पथ पर लगातार आगे बढ़े।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पचपेड़ी में विकास कार्यों को मिली गति, राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षक सुरेश शर्मा का हुआ सम्मान, बोले- शिक्षक समाज की असली ताकत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल