19 लाख के लालच में शिक्षिका की हत्या, बेटे को भी मार डाला; आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– शिक्षिका और उनके बेटे की हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पैसों के लालच में आरोपी ने पहले शिक्षिका की हत्या की और फिर वारदात का राज खुलने के डर से उनके बेटे को भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला सूरजपुर जिले के जयनगर थाना थाना क्षेत्र का है।

सड़क किनारे मिला था बेटे का शव

जानकारी के मुताबिक, 10 अक्टूबर को जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 के पास सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। जांच के दौरान उसकी पहचान विश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18 वर्ष) के रूप में हुई।

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि सुजल की स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी थी। पुलिस जब उसके घर पहुंची, तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला और उसकी मां रजनी बरेठ का भी कोई पता नहीं था। परिजनों की मौजूदगी में घर का ताला खुलवाया गया, जहां बाथरूम में रजनी बरेठ का शव मिला।

रजनी बरेठ सरकारी स्कूल में शिक्षिका थीं। वह पति से तलाक के बाद अपने बेटे के साथ विश्रामपुर थाना क्षेत्र के केशवनगर में किराए के मकान में रहती थीं। मां-बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की गतिविधियों के साथ मोबाइल लोकेशन की भी जांच की। इसी दौरान रजनी बरेठ की सहकर्मी के पति प्रवेश उर्फ परवेश कुमार (36) की भूमिका संदिग्ध मिली।

पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज और कार से जुड़े सुरागों के आधार पर प्रवेश कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने मां-बेटे की हत्या करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मृतका का मोबाइल, ज्वेलरी और अन्य सामान बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल कार समेत अन्य संबंधित साक्ष्य भी जब्त किए गए हैं।

पैसों की लालच में हत्या

पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी प्रवेश कुमार मोटर पार्ट्स का कारोबार करता था और उसने अपने व्यवसाय के लिए करीब 20 लाख रुपये का लोन लिया था। पुलिस के अनुसार, वह आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। आरोपी की पत्नी और रजनी बरेठ एक ही स्कूल में पदस्थ थीं, जिसके कारण उसे रजनी के घर आने-जाने का मौका मिलता था।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे जानकारी थी कि रजनी बरेठ ने भी करीब 19 लाख रुपये का लोन लिया है। इसी रकम को हासिल करने के लालच में वह 9 अक्टूबर को उनके घर पहुंचा। शाम को रजनी ड्यूटी से लौटीं, जबकि उनका बेटा सुजल ट्यूशन के लिए बाहर गया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने रजनी से पैसे मांगे, लेकिन उन्होंने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और झूमाझटकी हुई।

बाथरूम में शिक्षिका की हत्या, सिर पर किया वार

बताया गया कि विवाद के दौरान रजनी बरेठ ने भागने की कोशिश की, तो आरोपी उन्हें बाथरूम की ओर ले गया। वहां उसने शैंपू की बोतल से उनके सिर पर वार किया और फिर गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी वहां से निकल गया।

हालांकि, आरोपी के लिए वारदात का राज छिपाना मुश्किल हो सकता था, क्योंकि सुजल को उसके घर आने की जानकारी थी। इसी डर से आरोपी ने सुजल को भी रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

रास्ते में बेटे को बनाया निशाना

पुलिस के अनुसार, आरोपी सुजल के घर लौटने का इंतजार करता रहा। रात करीब 9 बजे सुजल के पहुंचने पर उसने उसे बताया कि उसकी मां उसके घर पर है। इसके बाद आरोपी उसे अपनी कार में बैठाकर ले गया और रास्ते में उसे खाना भी खिलाया।

आरोपी सुजल को अंबिकापुर की ओर ले गया। बाद में राई जंगल के पास सुनसान जगह पर उसने सुजल की हत्या कर दी। आरोपी ने पहले उसका गला कसने की कोशिश की। जब सुजल बचकर भागने लगा, तो उसने सड़क किनारे पड़े सीमेंट के खंभे के टुकड़े से उसके सिर और सीने पर वार किया। इससे सुजल की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने शव को कार में रखा और महावीरपुर के कालीघाट रोड के पास ग्रामीण सड़क किनारे फेंक दिया।

सूरजपुर एसपी योगेश पटेल के मुताबिक, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

जंगल में मिला 12वीं के छात्र का शव, घर के बाथरूम में मिला मां का शव; हत्या की आशंका, संदेही से पूछताछ कर ही पुलिस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल