भारतीय डेविस कप टीम के मैनेजर सुजीत रॉय की अपील: 17 सितंबर को पीएम मोदी के लिए जलाएं ‘आशीर्वाद का दीया’

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) सियोल/नई दिल्ली :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस मौके पर भारतीय डेविस कप टीम के मैनेजर डॉ. सुजीत रॉय ने देशवासियों और खिलाड़ियों से खास अपील की है।
दक्षिण कोरिया से जारी वीडियो संदेश में डॉ. सुजीत रॉय ने लोगों से 17 सितंबर की शाम 6 बजे से 7 बजे के बीच अपने घर में ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दीप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना के लिए जलाया जाए।
पीएम मोदी ने खिलाड़ियों को दिया समर्थन
डॉ. सुजीत रॉय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले कुछ वर्षों में भारतीय खेलों और खिलाड़ियों को काफी समर्थन दिया है। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री ने खिलाड़ियों को सम्मान और देश में पहचान दिलाने के लिए काम किया है और हर परिस्थिति में खिलाड़ियों का साथ दिया है।
उन्होंने कहा कि देश के करोड़ों नागरिकों और खिलाड़ियों की ओर से प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से इस अभियान में जुड़ने और 17 सितंबर को एक दीप जलाने की अपील की।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











