मिट्टी के मैदान में गूंजेगा कबड्डी का दमखम, कुंदन बम्हनी में 17 सितंबर को रात्रिकालीन प्रतियोगिता

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा:– छुरा इलाके के ग्राम कुंदन बम्हनी में गुरुवार, 17 सितंबर को जय भीमसेन युवा समिति के तत्वावधान में रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर गांव के युवाओं में खासा उत्साह है। आसपास के गांवों की टीमों के भी प्रतियोगिता में शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन समिति ने खिलाड़ी बंधुओं से प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।
विजेता टीम को 7 हजार रुपए और शील्ड
प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 250 रुपए निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने खिलाड़ियों के लिए आकर्षक पुरस्कार रखे हैं। जिसमें प्रथम स्थान पर 7000 एवं शील्ड, द्वितीय स्थान पर 5000 एवं शील्ड, तृतीय स्थान पर 3000 एवं शील्ड एवं चतुर्थ स्थान आने वाले प्रतिभागियों को 2000 एवं शील्ड प्रदान किया जाएगा।
मिट्टी के मैदान में होंगे मुकाबले
आयोजन समिति के अनुसार, प्रतियोगिता के सभी मुकाबले मिट्टी के मैदान में खेले जाएंगे। इससे ग्रामीण कबड्डी का पारंपरिक अंदाज देखने को मिलेगा। प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने की स्थिति में खिलाड़ी स्वयं जिम्मेदार होगा। वहीं, नशे की हालत में पाए जाने वाले खिलाड़ियों या टीमों को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया जाएगा।
नियमों के तहत प्रत्येक खिलाड़ी को केवल एक ही टीम से खेलने की अनुमति होगी। किसी खिलाड़ी के एक से अधिक टीमों में खेलने की पुष्टि होने पर संबंधित पूरी टीम को प्रतियोगिता से बाहर करने का प्रावधान रखा गया है। विवाद की स्थिति में समिति एवं निर्णायक का निर्णय सर्वमान्य होगा। खराब मौसम की स्थिति में मैच स्थगित किए जा सकेंगे।
खेलप्रेमियों से पहुंचने की अपील
प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए जय भीमसेन युवा समिति एवं ग्रामवासियों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। रात्रिकालीन कबड्डी प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ने और गांवों के बीच आपसी मेल-जोल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। आयोजकों ने अधिक से अधिक खिलाड़ियों और खेलप्रेमियों से प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े











