देवभोग में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 6.5 लीटर महुआ शराब जब्त
आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा देवभोग :- जिले में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने देवभोग वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति के कब्जे से 6.500 लीटर महुआ शराब जब्त की है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 1300 रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को देवभोग वृत्त क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान देवानंद सिन्हा पिता तीजऊ राम सिन्हा, निवासी ढोडरा, थाना देवभोग को अवैध रूप से महुआ शराब रखने के मामले में पकड़ा गया। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से कुल 6.500 लीटर महुआ शराब बरामद की गई।
मामले में आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(ख), 34(2) एवं 59(क) के तहत प्रकरण कायम किया गया है। विभाग द्वारा जब्त शराब की कीमत 1300 रुपये आंकी गई है।
कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेश राज श्रीवास्तव सहित आबकारी विभाग के स्टाफ की भूमिका रही। विभाग ने अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
गरियाबंद पुलिस की लगातार कार्रवाई: 2 करोड़ के गांजे के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार, 6.50 लाख कैश भी जप्त











