ट्रेलर से डीजल चोरी की कोशिश: ट्रेलर चालक ने स्कॉर्पियो को मारी टक्कर, वाहन छोड़कर भागे बदमाश

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– सड़क किनारे खड़े ट्रेलर अब डीजल चोर गिरोह के निशाने पर हैं। एक वारदात में स्कॉर्पियो सवार 6 से 7 बदमाश ट्रेलरों से डीजल चोरी करने पहुंचे थे। लेकिन इस बार उनका सामना ऐसे ट्रेलर चालक से हुआ, जिसने डरने के बजाय हिम्मत दिखाकर अपना ट्रेलर स्टार्ट किया और बदमाशों की स्कॉर्पियो को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई और वे अपनी स्कॉर्पियो मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची कटघोरा पुलिस ने स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया। वाहन से डीजल रखने के कंटेनर भी बरामद किए गए हैं। घटना कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र का है।

डीजल निकाल रहे थे बदमाश

जानकारी के अनुसार कटघोरा बाईपास पर सड़क किनारे कई ट्रेलर खड़े थे। इसी दौरान तड़के एक स्कॉर्पियो में 6 से 7 लोग पहुंचे। आरोप है कि बदमाशों ने खड़े ट्रेलरों को निशाना बनाया और एक ट्रेलर से डीजल निकालना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रेलर चालक की नजर उन पर पड़ गई। चालक ने बदमाशों को रोकने की कोशिश की। इस दौरान उसे धमकाने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक पीछे नहीं हटा।

स्टार्ट किया ट्रेलर, स्कॉर्पियो में दे मारी टक्कर

चालक ने सूझबूझ और हिम्मत दिखाते हुए अपना ट्रेलर स्टार्ट कर दिया। इसके बाद बदमाशों की स्कॉर्पियो को रोकने के प्रयास में ट्रेलर से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। अचानक हुए घटनाक्रम से बदमाशों में अफरा-तफरी मच गई। अपनी गाड़ी की हालत देखकर आरोपी मौके से पैदल भाग निकले और स्कॉर्पियो वहीं छोड़ गए।

स्कॉर्पियो में मिले डीजल के कंटेनर

पूरी वारदात पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरे से मिला है। फुटेज में स्कॉर्पियो के मौके पर पहुंचने और ट्रेलरों के आसपास संदिग्ध गतिविधियां होने की जानकारी सामने आई है। घटना की सूचना मिलने के बाद ट्रेलर चालक ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से बदमाशों की छोड़ी हुई स्कॉर्पियो जब्त की। वाहन की जांच के दौरान डीजल रखने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले कंटेनर भी बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब CCTV फुटेज को खंगालकर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। फुटेज और जब्त स्कॉर्पियो के आधार पर पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में कौन-कौन लोग शामिल थे। कटघोरा थाना प्रभारी के अनुसार वाहन जब्त कर लिया गया है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

VIDEO

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

डीजल चोर गिरोह का भंडाफोड़: सड़क पर खड़ी ट्रकों की टंकी तोड़कर उड़ाते थे हजारों लीटर डीजल, 3 आरोपी गिरफ्तार; कई जिलों में फैला था नेटवर्क

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button