6वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता 6 सितंबर से, रायपुर में जुटेंगे प्रदेशभर के खिलाड़ी

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) रायपुर :– खेल प्रतिभाओं को राज्य स्तर पर अपनी क्षमता दिखाने का अवसर देने वाली 26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 6 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक राजधानी रायपुर में किया जाएगा। चार दिवसीय इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित स्कूली खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता को लेकर खेल विभाग की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और अलग-अलग खेलों के लिए मैदान भी निर्धारित कर दिए गए हैं।
इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में फुटबॉल, स्क्वैश और बास्केटबॉल की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। फुटबॉल में बालक एवं बालिका 17 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। वहीं स्क्वैश में बालक एवं बालिका वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष आयु समूह के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बास्केटबॉल में बालक वर्ग के 14, 17 और 19 वर्ष तथा बालिका वर्ग के 19 वर्ष आयु समूह की प्रतियोगिताएं होंगी।
प्रतियोगिता के लिए खेलवार आयोजन स्थल निर्धारित किए गए हैं। फुटबॉल के मुकाबले स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम कोटा, रायपुर में खेले जाएंगे। स्क्वैश प्रतियोगिता बूढ़ापारा स्थित स्क्वैश कोर्ट में आयोजित होगी। वहीं बास्केटबॉल के मुकाबले श्री बालाजी स्कूल, देवेन्द्र नगर रायपुर और बास्केटबॉल कोर्ट, पुलिस लाइन रायपुर में होंगे।
चार दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में स्कूली खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। राज्य स्तरीय मंच पर खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा और प्रदर्शन के दम पर आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए संबंधित विभागों और आयोजन समितियों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl











