कोसमबुड़ा चौकी के पास बाइक की टक्कर से पैदल युवक गंभीर घायल, पुलिस ने पेट्रोलिंग वाहन से पहुंचाया अस्पताल

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा
छुरा। बिते सोमवार की रात करीब 8:30 बजे छुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोसमबुड़ा चौकी के पास धौवराभाठा के समीप हुए सड़क हादसे में एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार सजापाली निवासी युवक कृषि कार्य के लिए बैल लेकर छुरा की ओर से एक साथी के साथ बैलों को हांकते हुए अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान सड़क किनारे चल रहे युवक को पीछे से आ रही एक बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके चेहरे और सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोटें आईं, जबकि बाइक सवार युवक भी घायल और अचेत हो गया ,घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में शामिल बाइक चालक खुडियाड़िही गांव का निवासी बताया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
-

Oplus_131072
सूचना मिलते ही छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उस समय एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण घायल को तत्काल पुलिस के पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उच्च स्तरीय अस्पताल रेफर कर दिया।
छुरा थाना प्रभारी ज्ञानेश्वर सिंह गंगवार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारण समय बर्बाद किए बिना घायल युवक को पेट्रोलिंग वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उच्च स्तरीय उपचार के लिए रेफर किया गया। पुलिस दुर्घटना के संबंध में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।











