छुरा ब्रेकिंग: शारीरिक संबंध से इनकार पर महिला की हत्या, बीयर बोतल से सिर पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) किशन सिन्हा :– छुरा क्षेत्र से बड़ी खबर आ रही है, जहां एक महिला की खून से लथपथ लाश पड़ोसी के घर के कमरे से बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शारीरिक संबंध बनाने से इनकार करने पर पड़ोसी युवक ने खाली बीयर की बोतल से उसके सिर पर हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला गरियाबंद जिले के छुरा थाना क्षेत्र का है।
कमरे में मिली लाश
जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11.30 बजे ग्राम छतरमड़ाई के बस्तीपारा में महिला के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना मिली। सूचना पर प्रशिक्षु उपनिरीक्षक दीप कुमार इकेश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम और एफएसएल यूनिट घटनास्थल पर पहुंची। मृतका की पहचान रत्नी बाई सोरी पति गंगाराम सोरी (37 वर्ष) के रूप में की गई। जांच के दौरान शव के पास बीयर बोतल के टुकड़े और काफी मात्रा में खून बिखरा हुआ मिला।
पति को सुबह मिली घटना की जानकारी
पुलिस के अनुसार, मृतिका रत्नी बाई सोरी शाम को अपने बच्चों के साथ गांव में आयोजित नुआखाई और गणेशोत्सव कार्यक्रम देखने गई थी। उसका पति घर पर सो रहा था। अगले दिन सुबह उसे जानकारी मिली कि रत्नी बाई पड़ोस में रहने वाले टकेश्वर गोंड के घर के कमरे में मृत अवस्था में पड़ी है।
ग्रामीणों के अनुसार वारदात के बाद पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने हत्या के संदेह में पड़ोसी युवक टकेश्वर गोंड को पकड़ लिया। पुलिस टीम के गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
संबंध से इनकार पर हत्या
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी टकेश्वर गोंड ने मृतिका रत्नी बाई सोरी से शारीरिक संबंध बनाने की बात कही थी। महिला द्वारा इनकार किए जाने पर आरोपी ने जबरदस्ती उसका मुंह पकड़ा और खाली बीयर की बोतल से उसके सिर पर वार कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से अत्यधिक खून बहा और महिला की मौत हो गई।
फिलहाल छुरा पुलिस आरोपी टकेश्वर गोंड को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl
यह खबर भी जरुर पढ़े
छुरा ब्रेकिंग: नुआखाई की रात महिला की हत्या, ग्रामीणों ने संदिग्ध युवक को दबोचकर पुलिस को सौंपा











