डाकिया घर पहुंचकर बनाएगा डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र, पेंशनभोगियों को देने होंगे सिर्फ इतने रुपये

बैंक या सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से मिलेगी राहत, डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने घर बैठे सेवा का दिया विकल्प

(छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज) :– पेंशनभोगियों, विशेषकर वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए अब बैंक या अन्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के माध्यम से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (DLC) बनवाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत पेंशनभोगी अपने घर पर ही डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक की सहायता से मात्र 70 रुपये के शुल्क पर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवा सकेंगे। यह सुविधा उन पेंशनभोगियों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है, जिन्हें उम्र या शारीरिक असमर्थता के कारण घर से बाहर निकलने में परेशानी होती है।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनभोगियों को घर बैठे यह सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया को सरल, सुगम और सुविधाजनक बनाना है। इस सेवा के लिए पेंशनभोगियों को स्वयं डाकघर या बैंक जाने की आवश्यकता नहीं होगी। डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक उनके घर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने में सहायता करेंगे।

डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाने के दौरान आधार आधारित बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया जाता है। इसके माध्यम से पेंशनभोगी का जीवन प्रमाण पत्र डिजिटल रूप में तैयार किया जाता है, जिससे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार इसे जमा करने में सुविधा मिलती है। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ ही पेंशनभोगियों को अनावश्यक परेशानी से भी राहत मिलेगी।

नजदीकी डाकघर या डाकिया से करें संपर्क

डाक विभाग एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक ने पात्र पेंशनभोगियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और निर्धारित समय पर अपना डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनवाएं। इसके लिए इच्छुक पेंशनभोगी अपने नजदीकी डाकघर, डाकिया अथवा ग्रामीण डाक सेवक से संपर्क कर सकते हैं।

डाक विभाग और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक की यह पहल पेंशनभोगियों को घर बैठे सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। विशेषकर बुजुर्गों, दिव्यांगजनों और ऐसे पेंशनभोगियों को इससे राहत मिलेगी, जिन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंक या संबंधित कार्यालय तक पहुंचने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

छत्तीसगढ़ प्रयाग न्यूज से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

https://chat.whatsapp.com/KHz20xYe8ouK4y2vqJnOXl

यह खबर भी जरुर पढ़े

पेंशनरों को घर बैठे मिलेगा जीवन प्रमाणपत्र, किसी भी बैंक में कर सकेंगे DLC जमा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Parineeti Raghav Wedding : परिणीति राघव हुए एक-दूजे के , सामने आई ये शानदार फ़ोटोज janhvi kapoor :जान्हवी कपूर की ये लुक , नजरे नहीं हटेंगी आपकी Tamanna bhatia : तमन्ना भाटिया ने फिल्म इंडस्ट्री में पूरे किए 18 साल